ePaper

VIDEO : लालू की सजा का एलान होते ही बोले तेजस्वी, कहा- जेल में बंद मेरे पिता को जान का...

Updated at : 24 Mar 2018 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : लालू की सजा का एलान होते ही बोले तेजस्वी, कहा- जेल में बंद मेरे पिता को जान का...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव को चारा घोटाले के चौथे मामले में सजा सुनाये जाने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सजा को हमलोग हाइकोर्ट में चैलेंज करेंगे. यह निचली अदालत का फैसला है, सीबीआइ की निचली अदालत ने फैसला दिया है. हमलोग […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव को चारा घोटाले के चौथे मामले में सजा सुनाये जाने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सजा को हमलोग हाइकोर्ट में चैलेंज करेंगे. यह निचली अदालत का फैसला है, सीबीआइ की निचली अदालत ने फैसला दिया है. हमलोग जब तक जज मेंट नहीं आ जाता. जो चार अलग-अलग मामलों में सजा सुनाया गया है. पूरा जज मेंट पढ़कर आगे की रणनीति तय करेंगे. लालू जीकेबाहररहने से इनको इतना खतरा है कि लालू बाहर रहेंगे, तो पूरे देश में गठबंधन बन जायेगा और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा. इसलिए यह लोग बड़ी साजिश करके लालू जी के खिलाफ साजिश रचने का काम कर रहे हैं. जनता इन्हें माफ नहीं करेगी.

https://www.youtube.com/watch?v=UWaGZE9NDOI

तेजस्वी ने नीतीश कुमार और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इतना, तो तय है कि लालू जी के मामले में भाजपा और नीतीश कुमार सत्ता के नशे में इतने चूर हैं. यह लोग किसी भी हद तक पहुंचने का काम कर सकते हैं. उन्होंने हमें इस बात का डर है कि कहीं उनकी जान को खतरा न हो. जनता की अदालत में ऐसी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे. हमलोग चुनाव में जब तक जदयू और भाजपा को रगड़- रगड़ को धो नहीं देते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील है कि मजबूत रहें और जमकर इनका मुकाबला करें.

https://www.youtube.com/watch?v=Ca-98bmahEw

लालू को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद तेजस्वी ने कहा कि रांची के जेल में बंद मेरे पिता को जान का खतरा है. तेजस्वी ने कोर्ट के फैसले पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करते हुए कहा कि लालू के बाहर रहते विरोधियों को चुनाव में जीत नहीं मिल सकती. इसलिए उन्हें जेल में ही बंद रखने की लगातार साजिश रची जा रही है. तेजस्वी ने कहा कि जनता की अदालत से लालू को न्याय मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी-जदयू को बिहार की धरती से खदेड़ कर ही दम लेंगे और किसी भी कीमत पर बीजेपी के सपने को चूर-चूर कर दम लेंगे.

तेजस्वी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. मालूम हो कि चारा घोटाले से जुड़े चौथे मामले में शनिवार को कोर्ट ने लालू प्रसाद को 14 साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया है. चारा घोटाले से जुड़े कुल 6 मामलों में लालू के ऊपर केस चल रहा है जिसमें से चार में सजा का ऐलान हो चुका है.

यह भी पढ़ें-
लालू को चौथे मामले में सजा, भड़के राजद नेता मनोज झा और शिवानंद, अन्य नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन