कक्षा पांच तक सरकारी और निजी स्कूल 19 तक बंद, ऊपर की कक्षाएं 10:30 AM से 2:30 PM तक चलेंगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2018 12:07 PM
पटना : पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने सुबह में हो रहे घने कोहरे व ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों की कक्षा 19 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. पटना अब भी कोल्ड डे की चपेट में है. इस कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका […]
पटना : पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने सुबह में हो रहे घने कोहरे व ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों की कक्षा 19 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. पटना अब भी कोल्ड डे की चपेट में है. इस कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका होती है. जिलाधिकारी कुमार रवि ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत यह निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि यह आदेश सरकारी एवं निजी विद्यालयों पर सामान्य रूप से प्रभावी होगा. साथ ही जो स्कूल प्रबंधन इस निर्देश को नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि ठंड की वजह से स्कूलों का अवकाश बढ़ाने की कवायद इस सीजन में चौथी बार की गयी है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी ने सभी सरकारी और निजी विद्यालय कक्षा पांच तक के शैक्षणिक कार्य 19 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. वहीं, कक्षा पांच से ऊपर की कक्षाओं में शैक्षणिक कार्य 19 जनवरी तक 10:30 AM से पहले और 2:30 PM के बाद नहीं किये जाने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि यह आदेश सरकारी एवं निजी विद्यालयों पर सामान्य रूप से प्रभावी होगा. साथ ही जो स्कूल प्रबंधन यह निर्देश नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










