बिहार : शरद यादव करेंगे संवाद, तीन से तीसरे चरण की यात्रा
Updated at : 19 Oct 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव जनता से संवाद कार्यक्रम के तीसरे चरण की यात्रा की शुरुआत तीन नवंबर को पटना से करेंगे. यह यात्रा तीन दिनों तक चलेगी. इस दौरान वह बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय जिले में 30 से अधिक सभाओं को संबोधित करेंगे. यात्रा के दौरान वह जगह-जगह लोगों से […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव जनता से संवाद कार्यक्रम के तीसरे चरण की यात्रा की शुरुआत तीन नवंबर को पटना से करेंगे. यह यात्रा तीन दिनों तक चलेगी. इस दौरान वह बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय जिले में 30 से अधिक सभाओं को संबोधित करेंगे.
यात्रा के दौरान वह जगह-जगह लोगों से मिलेंगे और नीतीश कुमार के भाजपा में शामिल होने के बारे में चर्चा करेंगे. यह जानकारी शरद यादव गुट के नेता वह पूर्व मंत्री अर्जुन राय ने बुधवार को दी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़ दिया और भाजपा से मिलकर सरकार बना ली. जनता से किये करार को तोड़ा है, क्योंकि 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में लोगों ने महागठबंधन को वोट दिया था. देश के लोकतंत्र में इस तरह की यह पहली घटना है.
अर्जुन राय ने कहा कि शरद यादव के साथ मिलकर वह और उनके सहयोगी देश में महागठबंधन बनाने के प्रयास में लगे हैं. इसके लिए वह 20 से अधिक पार्टियों के संपर्क में हैं. उनके संपर्क में कई विधायक और सांसद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




