ePaper

PM के दौरे से 2 घंटे पहले नेपाल-बिहार सीमा होगी सील, मुख्य सचिव-डीजीपी ने लिया तैयारियों का जायजा

Updated at : 12 Oct 2017 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
PM के दौरे से 2 घंटे पहले नेपाल-बिहार सीमा होगी सील, मुख्य सचिव-डीजीपी ने लिया तैयारियों का जायजा

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अक्तूबर (शनिवार) को पटना आ रहे हैं. वह यहां करीब पांच घंटे रहेंगे और दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. यहां पटना विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाले शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इसके बाद वह मोकामा […]

विज्ञापन

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अक्तूबर (शनिवार) को पटना आ रहे हैं. वह यहां करीब पांच घंटे रहेंगे और दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. यहां पटना विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाले शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इसके बाद वह मोकामा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. एयरफोर्स के विशेष विमान से वह पटना आयेंगे. इसके बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल पर करीब 11 बजे पटना विश्वविद्यालय पहुंचेंगे. वहां डेढ़ घंटे से कुछ ज्यादा समय तक रहने के बाद वह करीब 12:30 बजे कार्यक्रम से निकलेंगे और फिर पटना एयरपोर्ट आयेंगे और यहां से एयरफोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से मोकामा जायेंगे. वहां नमामि गंगे योजना के अंतर्गत सीवरेज सिस्टम की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा एनएचआई की कई योजनाओं का भी शुभारंभ करने के अलावा कुछ अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. मोकामा में करीब दो घंटे रहने के बाद प्रधानमंत्री वापस पटना एयरपोर्ट लौट आयेंगे. इसके बाद वह दोपहर करीब तीन बजे वापस नयी दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना हो जायेंगे. पीएम के आगमन के दो घंटे पहले नेपाल और बिहार से जुड़े सभी सीमाओं को सील कर दिया जायेगा.

पीएम के इस प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर पटना, मोकामा समेत आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दी गयी है. वाहन चेकिंग से लेकर अपराधियों के खिलाफ स्पेशल ड्रायव की शुरुआत कर दी गयी है. पीएम सुरक्षा की विशेष सुरक्षा के लिएब्लू बुक से जुड़े तमाम सुरक्षा मानकों का पालन पूरी सख्ती से किया जा रहा है. आगमन से एक दिन पहले मॉक ड्रिल और कारकेड रिहर्सल समेत तमाम अन्य गतिविधियां की जायेंगी. खुफिया तंत्र को खासतौर से चौकस रहने के लिए कहा गया है. पीएम के आगमन के दो घंटे पहले नेपाल और बिहार से जुड़े सभी सीमाओं को सील कर दिया जायेगा. नेपाल सीमा पर खासतौर से चौकसी करने के लिए कहा गया है. बिहार से जुड़ने वाले पड़ोसी राज्यों झारखंड, यूपी, पश्चिम बंगाल की सीमाएं भी सील कर दी जायेंगी. सभी सीमावर्ती थानों को अलर्ट कर दिया गया है. चेकिंग बढ़ा दी गयी है और सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया है.

मोकामा में 14 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक पी के ठाकुर मोकामा पहुंचे. मोकामा टाल के कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की. चीफ सेक्रेटरी ने कई निर्देश अधिकारियों को दिया. कार्यक्रम से जुड़े हर पहलुओं की उन्होंने समीक्षा की और हर पल रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया. डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक पी के ठाकुर ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का घूम कर जायजा लिया और अधिकारियों को किसी प्रकार की चूक नहीं होने देने का निर्देश दिया. मौके पर डीएम संजय अग्रवाल, एसएसपी मनु महाराज, ग्रामीण एसपी ललन मोहन प्रसाद, एसडीएम सुब्रत कुमार सेन, एएसपी मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री का मोकामा आगमन मोकामावासियों के लिए दीपावली के समान है तथा प्रधानमंत्री की रैली की पूर्व संध्या पर मोकामा वासियों द्वारा दिवाली मनाई जायेगी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोकामा में सभी भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक मिलकर 13 अक्टूबर को ही दीवाली मनायेंगे. भाजपा अध्यक्ष मोकामा के श्याम मार्केट में व्यापारियों की सभा को संबोधित कर रहे थे. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने मोकामा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 अक्तूबर को प्रस्तावित यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोकामा आये थे. मोकामा में देर शाम को पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया तथा लोगों से पीएम की रैली में भाग लेने की अपील की.

यह भी पढ़ें-
PM मोदी के कार्यक्रम में कहां बैठेंगे लालू, चर्चा शुरू, जदयू ने दी यह सलाह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन