ePaper

RJD की रैली का खर्च पूछने पर भड़के तेजस्वी, आयकर विभाग पर लगाया बड़ा आरोप

Updated at : 02 Sep 2017 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
RJD की रैली का खर्च पूछने पर भड़के तेजस्वी, आयकर विभाग पर लगाया बड़ा आरोप

पटना : राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आयकर विभाग पर पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उसने कभी भी भारी खर्च के साथ देश भर में आयोजित की जाने वाली तथा अत्याधुनिक तकनीकों से लैस भाजपा की रैलियों का ब्योरा नहीं मांगा. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने यहां […]

विज्ञापन

पटना : राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आयकर विभाग पर पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उसने कभी भी भारी खर्च के साथ देश भर में आयोजित की जाने वाली तथा अत्याधुनिक तकनीकों से लैस भाजपा की रैलियों का ब्योरा नहीं मांगा. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए पूछा कि एक साल में राजद कितनी रैलियां करता है और एक साल में भाजपा देश भर में उच्च तकनीकों से लैस कितनी रैलियां करती हैं? क्या आयकर विभाग के पास हिम्मत है कि वह उन्हें (भाजपा) नोटिस भेजकर इन रैलियों पर होने वाले खर्च का ब्योरा मांगे?

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को अगर यहां पार्टी द्वारा गत 27 अगस्त को आयोजित की गयी रैली के खर्च को लेकर आयकर विभाग से कोई नोटिस मिलता है तो वह निश्चित रुप से उसका जवाब देगा. तेजस्वी ने कहा कि हम इस तरह की चीजों को लेकर नहीं डरते क्योंकि वह हमें बस डरा ही सकते हैं. उनके पास इससे ज्यादा करने की ताकत नहीं है. उन्होंने हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की कि क्या राजद को रैली को लेकर आयकर विभाग से कोई नोटिस मिला है. राजद नेता ने कहा कि हो सकता है कि पार्टी अध्यक्ष को वह मिला हो. संपर्क किये जाने पर आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

27 अगस्त को हुई राजद की रैली में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, समाजवादी नेता अखिलेश यादव और जदयू के बागी नेता शरद यादव सहित अन्य ने हिस्सा लिया था.

यह भी पढ़ें-
जानिए कौन हैं आरसीपी सिंह, जो बिहार की सियासत में मानें जाते हैं नीतीश के दाहिने हाथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन