ePaper

चुनाव आयोग में असली जदयू का दावा पेश करेगा शरद खेमा, कहा- हमारे पास 14 राज्य इकाइयों का समर्थन

Updated at : 14 Aug 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग में असली जदयू का दावा पेश करेगा शरद खेमा, कहा- हमारे पास 14 राज्य इकाइयों का समर्थन

नयी दिल्ली : वरिष्ठ जदयू नेता शरद यादव अपने धड़े को ‘असली ‘ जदयू के रूप में पेश करने की तैयारी में जुटे हैं. इसके लिए यादव चुनाव आयोग का भी रुख करेंगे. शरद खेमे का दावा है कि 14 राज्य इकाइयों का समर्थन उसे प्राप्त है, जबकि पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को केवल बिहार […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : वरिष्ठ जदयू नेता शरद यादव अपने धड़े को ‘असली ‘ जदयू के रूप में पेश करने की तैयारी में जुटे हैं. इसके लिए यादव चुनाव आयोग का भी रुख करेंगे. शरद खेमे का दावा है कि 14 राज्य इकाइयों का समर्थन उसे प्राप्त है, जबकि पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को केवल बिहार इकाई का समर्थन हासिल है. इसके अलावा राज्यसभा के दो सांसद भी शरद के साथ हैं. जदयू ने शरद को राज्यसभा में नेता पद से हटा दिया है.
यादव के करीबी सहयोगी अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि शरद यादव पार्टी नहीं छोड़ेंगे. जदयू की पहचान बिहार तक सीमित होने के नीतीश कुमार के बयान को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की हमेशा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रही है. जब समता पार्टी का जदयू में विलय हुआ था तो उस समय शरद यादव पार्टी प्रमुख थे. श्रीवास्तव ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि पार्टी का अस्तित्व बिहार से बाहर नहीं है. ऐसे में उनको बिहार के लिए नयी पार्टी का गठन करना चाहिए. उनको जदयू पर कब्जा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, जिसकी हमेशा से राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति रही है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन