सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :22 May 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन

नासरगंज थाना क्षेत्र के बासोडीह के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन
गोविंदपुर.
गोविंदपुर थाना क्षेत्र सीमा से सटे झारखंड के नासरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोडीह से पूर्व डाक बंगला गाजोडीह के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो जाने से दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक का संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी. इससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज लिए भेज दिया है. दोनों मृतक युवक नारदीगंज थाना क्षेत्र के ननौरा गांव के थे. मृत युवकों की पहचान नारदीगंज ननौरा के प्रकाश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र सूरज पासवान व देवन चौहान के 20 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार के रूप में की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




