दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : ANIL KUMAR Updated At : 26 Jun 2025 6:13 PM

विज्ञापन

नेमदारगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को सवैया गोपालपुर गांव से की छापेमारी

विज्ञापन

अकबरपुर.

नेमदारगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को सवैया गोपालपुर गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटी मौजी मांझी का पुत्र सुरेंद्र मांझी के विरुद्ध न्यायालय में पहले से चल रहे मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था. नवादा न्यायालय ने उसके विरुद्ध वारंट जारी किया था. इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसी तरह दूसरे वारंटी मोहम्मद कयूम खान के पुत्र मोहम्मद गुलजार को पिठौरी गांव से गिरफ्तार किया गया. इसे भी नवादा जेल भेज दिया गया. इस बात की जानकारी नेमदारगंज थानाध्यक्ष विनय कुमार ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIL KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन