नवादा: सीमा पर अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार को गिरफ्तार किया

नेमदारगंज थाना का फाइल फोटो.
Nawada News : सीमा क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना लंबे समय से मिल रही थी. इसी क्रम में की गई कार्रवाई के दौरान चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.
नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में कथित रूप से संचालित अवैध कारोबार के नेटवर्क के खिलाफ नेमदारगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में सक्रिय अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है नेमदारगंज थानाध्यक्ष ने चारों आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
अवैध कारोबार में संलिप्त इनलोगों की गिरफ्तारी हुई
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अकील खां (पिता- सरफराज खां), निवासी मोगलाखार, बुंदेलखंड, नवादा; हसमत खां (पिता- उम्रदराज खां), निवासी अंसार नगर, बुंदेलखंड, नवादा; मोहम्मद कमरान खान उर्फ बादशाह (पिता- शकील खां), निवासी बड़ी दरगाह, नगर थाना क्षेत्र, नवादा तथा मोहम्मद आदिल राशिद खान (पिता- हारून रशीद खान), निवासी अजीमाबाद, बकरी मंडी नाला, पटना के रूप में हुई है.
आरापियों से घंटो पूछताछ की
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़ी गतिविधियों की सूचना लंबे समय से मिल रही थी. इसी क्रम में की गई कार्रवाई के दौरान चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क कितना व्यापक है और इसके तार किन-किन क्षेत्रों तक जुड़े हुए हैं.
बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपितों से घंटों पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं.
लंबे समय से मिल रही थी सूचना
गौरतलब है कि बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र लंबे समय से विभिन्न अवैध गतिविधियों के कारण संवेदनशील माना जाता रहा है. ऐसे में नेमदारगंज थाना पुलिस की यह कार्रवाई सीमा पार संचालित कथित अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है.
Also Read : रजौली में कानून बेअसर, नाबालिगों के हाथों में सैकड़ों ट्रैक्टरों का स्टेयरिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










