Nawada News: बांकीपुर में चंद्रवंशी समाज का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन में दिखी एकजुटता

बांकीपुर में मौजूद चंद्रवंशी समाज से जुड़े लोग | Prabhat Khabar Network
नवादा में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चंद्रवंशी समाज का विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन में समाज की एकजुटता का आह्वान किया।
Nawada News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बांकीपुर क्षेत्र में सोमवार को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी समाज का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया. जैन धर्मशाला में हुए इस सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी एक मंच पर नजर आए. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार ने की, जिसमें भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के समर्थन में समाज की एकजुटता का दावा किया गया.
नीरज सिन्हा के समर्थन में एकजुटता की अपील
अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि चंद्रवंशी समाज हमेशा राष्ट्रहित और विकास की राजनीति के साथ खड़ा रहा है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज की एकजुटता से नीरज सिन्हा को प्रचंड जीत दिलाई जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर मतदाताओं से सीधे संपर्क करने का आह्वान किया.
नवादा से पहुंचे समाजसेवी मनोज चंद्रवंशी
सम्मेलन में नवादा के समाजसेवी एवं भाजपा नेता मनोज चंद्रवंशी भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में चंद्रवंशी समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है. बांकीपुर में उमड़ी भीड़ यह स्पष्ट संकेत देती है कि समाज का बड़ा वर्ग भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की.
बूथ स्तर पर बनेगी युवाओं की टोली
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर चंद्रवंशी समाज के युवाओं की विशेष टोली गठित की जाएगी. अगले 15 दिनों तक बांकीपुर के विभिन्न मोहल्लों में चौपाल, नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाएगी. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










