Nawada News: एक ही रात जहरीले सांप ने भाई-बहन को डसा, 8 साल की बच्ची की मौत, भाई की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

गांव में मिलने के लिए पहुंचे विधायक व अन्य प्रतिनिधि व अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सम्मेलन, बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने का लिया गया संकल्प

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत रसलपुर पंचायत के पश्चिमी बेलदारी गांव में विषैले सांप के डसने से आठ वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका 12 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल है. इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है.

विज्ञापन

खाट पर सो रहे दोनों बच्चों को सांप ने काटा

जानकारी के अनुसार, बेलदारी गांव निवासी संजय चौहान के 12 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार और आठ वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी अपने घर में अलग-अलग खाट पर सो रहे थे. इसी दौरान एक विषैला सांप घर में घुस आया और दोनों बच्चों को डस लिया. परिजनों ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया, जहां से उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया.

इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम

पावापुरी में इलाज के दौरान आठ वर्षीय सरस्वती कुमारी की मौत हो गई, जबकि चिंटू कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. परिजनों ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया था और उसे अस्पताल भी ले गए थे. रविवार को बालिका के शव का पोस्टमार्टम नवादा सदर अस्पताल में कराया गया. एक ही रात में हुई इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं.

परिजनों को मिलेगी सरकारी आपदा सहायता

घटना की सूचना मिलने पर रजौली विधायक विमल राजवंशी, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राजवंशी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और बीडीओ अश्वनी कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तथा शोक संवेदना व्यक्त की. बीडीओ ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपदा राहत योजना के तहत पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन