नवादा: बच्ची को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलटा, दो बच्चे समेत 5 गंभीर रूप से घायल, रेफर

अस्पताल में इलाजरत घायल.
Nawada News : बैरिया मोड़ के समीप एक बच्ची अचानक सड़क पार करने लगी. इस दौरान ई-रिक्शा चालक हड़बड़ा गया और ई-रिक्शा बच्ची से टकराकर सड़क पर पलट गया.
रजौली (नवादा) से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के एसएच-70 पर बैरिया मोड़ के समीप रजौली की ओर आ रहा एक इ-रिक्शा सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के क्रम में पलट गया. हालांकि इस सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार रहे चार लोगों के अलावे सड़क पार कर रही बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गयी.
दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी स्व. मुन्ना महतो के पुत्र मोती प्रसाद, मोती प्रसाद के पुत्र मिट्ठू कुमार, करमा कला गांव निवासी आशा कुमारी और आशा की 6 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी है. वहीं सड़क पार करने के दौरान ई-रिक्शा से घायल 6 वर्षीय नंदिनी कुमारी है.
बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर किया
स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल मोती प्रसाद के कमर व पैर, मिट्ठू कुमार के दोनों पैर व हाथ एवं आशा कुमारी के पैर में गम्भीर चोटें आई है. वहीं घायल दोनों बच्चियों के सिर में गम्भीर चोटें आई है. सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के दौरान मलहम-पट्टी कर जरूरी सुई व दवाइयां दी गई है. घायलों के गम्भीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है.
रजौली की ओर जा रहे थे सभी
अस्पताल में घायलों ने बताया कि वे करमा कला से रजौली की ओर गांव के ही एक ई-रिक्शा से जा रहे थे. इसी बीच बैरिया मोड़ के समीप एक बच्ची अचानक सड़क पार करने लगी. इस दौरान ई-रिक्शा चालक हड़बड़ा गया और ई-रिक्शा बच्ची से टकराकर सड़क पर पलट गया. सड़क दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक घायलों को सड़क पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ है. अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना उन्हें प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने पुलिस बलों को मामले की जानकारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं.
Also Read : बछवाड़ा में तनाव, पत्थरबाजी और फायरिंग मामले में 14 नामजद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










