मेसकौर में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, किस वर्ग के खाते में जाएगी सीट? रोस्टर को लेकर अटकलों का दौर जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर
Nawada News : मेसकौर की 10 पंचायतों और जिला परिषद सीट पर आरक्षण की स्थिति जानने को कार्यालयों के लगा रहे चक्कर. कौन लड़ेगा चुनाव, कौन होगा बाहर? नीचे पढ़िए पूरी खबर.
नवादा से प्रेम कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : मेसकौर प्रखंड मे संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे संभावित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के बीच इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा आरक्षण रोस्टर को लेकर हो रही है. पंचायत से लेकर जिला परिषद तक विभिन्न पदों के दावेदार यह जानने के लिए प्रखंड एवं जिला कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं कि इस बार किस सीट का आरक्षण किस वर्ग के खाते में जाएगा. प्रखंड में 10 पंचायत व एक जिला परिषद शामिल हैं. वहीं, जिला परिषद सदस्य की एक सीट पर चुनाव होना है.
कौन लड़ेगा चुनाव, कौन होगा बाहर? रोस्टर का इंतजार कर रहे दावेदार
पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 14 तो वार्ड सदस्यों की कुल संख्या 137 है. लड़ने के इच्छुक लोग आरक्षण की संभावित स्थिति को लेकर उत्सुक बने हुए हैं. मेसकौर प्रखंड वासी पंचायतो एवं जिला परिषद क्षेत्रों के नए रोस्टर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जानकारों की मानें तो आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद ही चुनावी समीकरण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएंगे. कई पंचायतों और पंचायत समिति क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त तैयार है, लेकिन अंतिम फैसला आरक्षण सूची सामने आने के बाद ही होगा. इसी कारण संभावित प्रत्याशी लगातार प्रखंड कार्यालय और जिला मुख्यालय से संपर्क कर जानकारी जुटाने में लगे हैं.
Also Read : सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर चौकस प्रशासन, शेखपुरा के सात केंद्रों पर परीक्षा, सघन जांच के बाद मिला प्रवेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










