नवादा के मेसकौर में पीएमश्री विद्यालय की राज्य स्तरीय समीक्षा, स्मार्ट क्लास, स्वच्छता और शैक्षणिक गुणवत्ता की हुई जांच

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

पीएमश्री इंटर विद्यालय केशोराम का निरीक्षण करते शिक्षा विभाग के एमडीएम निदेशक विनायक मिश्रा

Nawada News: नवादा के मेसकौर स्थित पीएमश्री इंटर विद्यालय केशोराम, बीजूबीघा का शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया. टीम ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, स्मार्ट क्लास, आधारभूत संरचना और पीएमश्री योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की.

विज्ञापन

Nawada News (मेसकौर प्रखंड से प्रेम कुमार की रिपोर्ट)
राज्य बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड स्थित पीएमश्री इंटर विद्यालय केशोराम, बीजूबीघा के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अनुश्रवण और निरीक्षण शिक्षा विभाग के एमडीएम निदेशक विनायक मिश्रा ने किया. केंद्र सरकार के निर्देशों के आलोक में गठित राज्य स्तरीय टीम ने विद्यालय में पीएमश्री योजना के तहत संचालित गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की.

पीएमश्री योजना के कार्यों की हुई गहन समीक्षा

निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय में संचालित पीएमश्री योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं, योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया. विद्यालय की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक व्यवस्था तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच की गई. टीम ने विद्यालय परिसर में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की.

स्मार्ट क्लास, सीसीटीवी और आधारभूत संरचना का लिया जायजा

राज्य स्तरीय टीम ने विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण, भवनों की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, स्मार्ट कक्षाओं, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया. साथ ही विद्यालय के अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित आंकड़े एकत्र किए और उनके अद्यतन एवं उन्नयन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय प्रशासन से पीएमश्री योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा प्रभावी संचालन को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए. टीम ने कहा कि केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना का उद्देश्य विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तथा तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है. निरीक्षण के दौरान टीम ने कई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर बल दिया.

मौके पर डीपीओ वर्षा रानी, बीईओ संजय जायसवाल, वरिय शिक्षक मुकेश कुमार, महावीर चौधरी, आईसीटी शिक्षक सोनू कुमार, लिपिक छोटेलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: नवादा के रजौली में फर्जी ई-चालान का भंडाफोड़, पत्थर लदे दो ट्रक जब्त; चालक भेजे गए जेल

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन