नवादा के वारिसलीगंज में गरजे मंत्री संतोष सुमन, सहयोग शिविर में बोले- आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारी हर हाल में नपेंगे

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

राशन कार्ड वितरण करते मंत्री संतोष सुमन

Nawada News: नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड में आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर में जिला प्रभारी मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि जानबूझकर आवेदनों को लंबित रखने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. शिविर में विभिन्न योजनाओं से जुड़े 48 मामलों में कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया.

विज्ञापन

Nawada News (वारिसलीगंज से विपिन कुमार की रिपोर्ट)
बिहार सरकार के मंत्री सह नवादा जिला प्रभारी मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय पार्ट-3 योजना के तहत आम नागरिकों का जीवन आसान बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है. प्रखंड क्षेत्र के कुटरी पंचायत स्थित नारोमुरार गांव में आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है.

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि सुशासन सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और वर्तमान सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं निर्भीक होकर प्रशासन के सामने रखें, ताकि उनका समय पर समाधान हो सके.

लंबित आवेदन रखने वाले अधिकारियों को दी चेतावनी

मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी जानबूझकर आवेदनों को लंबित रखेंगे, उन्हें सरकार बख्शेगी नहीं. ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर भी काम कर रही है. इससे पहले मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया और लाभुकों के बीच राशन कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र का वितरण किया.

शिविर में 48 मामलों का हुआ निष्पादन

शिविर में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 12 राशन कार्ड, चार जन्म प्रमाणपत्र, 10 पेंशन, 15 इंदिरा आवास और दो शौचालय से संबंधित मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अमित कुमार ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुटरी पंचायत के मुखिया अभिनव आनंद ने किया. मौके पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता गौरव शंकर, सीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, एमओ गुंजन भारती, पीओ कुमुद रंजन, कनीय अभियंता राहुल कुमार सहित कई अधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

Also Read: नवादा के रजौली में फर्जी ई-चालान का भंडाफोड़, पत्थर लदे दो ट्रक जब्त; चालक भेजे गए जेल

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन