Gumla: राज्य में घट रही आदिवासियों की संख्या, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की चेतावनी
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पूर्व सीएम चंपाई सोरेन
Gumla: गुमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य में आदिवासी आबादी में कथित गिरावट को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने इसको लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
Gumla: राज्य के पूर्व सीएम सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन मंगलवार को गुमला पहुंचे. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर हेमंत सोरेन सरकार पर बरसते हुए कहा है कि राज्य में आदिवासियों की संख्या घट रही है. इसके पीछे हेमंत सोरेन हैं. खुद हेमंत सोरेन के इलाके से आदिवासी घट गये हैं. आदिवासियों की संख्या घटना चिंता की बात है. उन्होंने यह भी कहा है कि वर्ष 2029 के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आयेगी. आज हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. अवैध बालू का कारोबार किसी से छुपा हुआ नहीं है.
अगले सीएम के सवाल पर चंपाई ने कही यह बात
2029 में सीएम के प्रबल दावेदार के सवाल पर चंपाई सोरेन ने कहा है कि यह पार्टी निर्णय लेगी कि कौन सीएम बनेगा. ऐसे, वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. चंपाई सोरेन ने यह भी कहा कि जब मैं राज्य का पांच माह तक सीएम था. तब मैंने राज्य के विकास के लिए कई काम किया. कई नयी योजनाओं को शुरू किया. आज हेमंत सोरेन मेरी ही योजना पर काम कर रहे हैं, लेकिन काम में पारदर्शिता नहीं है. क्योंकि, भ्रष्टाचार में डूबी राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने जनता का भला नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज अगर जलजीवन मिशन में गड़बड़ी हो रही है तो इसके पीछे झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार है.
पीएम मोदी नयी सोच के साथ काम कर रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा है कि नरेंद्र मोदी एक नयी सोच के साथ काम कर रहे हैं. जनता की भलाई के लिए केंद्र सरकार कई योजना चला रही है. दुनिया में सबसे अधिक ऑनलाइन लेनदेन भारत में होता है. शहर से गांव तक सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ी है. जनजातियों के लिए केंद्र सरकार ने कई योजना शुरू की. जिसका लाभ मिल रहा है. मौके पर जिला अध्यक्ष सागर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, विनय कुमार लाल, सविंद्र सिंह, संदीप प्रसाद, सुरेश सिंह, बबलू वर्मा, लक्ष्मी बड़ाइक सहित कई लोग थे.
ये भी पढ़ें…
Gumla: एक ही परिवार के दो लोगों को मिला पीडीएस लाइसेंस, डीसी से कार्रवाई की मांग
56 नहीं 61, राज्यसभा चुनाव से पहले जेएमएम ने एक पोस्ट कर फैलायी सनसनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










