नवादा के हिमांशु सिंह बने नेशनल वन-स्टार बॉक्सिंग रेफरी व जज, जमशेदपुर में हुए सम्मानित

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

हिमांशु सिंह नेशनल वन-स्टार बॉक्सिंग रेफरी व जज बनने के बाद सम्मान ग्रहण करते हुए

Nawada News: नवादा के रजौली प्रखंड के छपरा गांव निवासी हिमांशु सिंह को नेशनल वन-स्टार बॉक्सिंग रेफरी व जज बनने पर जमशेदपुर में सम्मानित किया गया. उनकी उपलब्धि से नवादा सहित बिहार-झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर है.

विज्ञापन

Nawada News (रजौली से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट)
नवादा जिले के रजौली प्रखंड के छपरा गांव निवासी हिमांशु सिंह को नेशनल वन-स्टार बॉक्सिंग रेफरी व जज बनने पर जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा सम्मानित किया गया. उनकी इस उपलब्धि से नवादा जिले समेत बिहार और झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर है. सम्मान समारोह में विधायक सरयू राय, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, डॉ. कविता परमार, मंजू सिंह और एपी सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

राष्ट्रीय परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

मार्च 2026 में आंध्र प्रदेश में आयोजित सामी रामकृष्णम राजू ट्रॉफी यू-23 पुरुष एवं महिला ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा नेशनल वन-स्टार रेफरी एवं जज की परीक्षा आयोजित की गई थी. हिमांशु सिंह ने तकनीकी और व्यावहारिक दोनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की और यह उपलब्धि अपने नाम की.

नवादा के पहले नेशनल बॉक्सिंग रेफरी व जज बने

हिमांशु सिंह की यह उपलब्धि कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है. वे नवादा जिले के पहले ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जिले के पहले नेशनल वन-स्टार बॉक्सिंग रेफरी एवं जज बनने का गौरव हासिल किया है. झारखंड मुक्केबाजी संघ से जुड़े होने के कारण वे राज्य के छठे ऐसे अधिकारी भी बन गए हैं, जिन्हें यह राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त हुआ है. अब वे राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में आधिकारिक निर्णायक की भूमिका निभाएंगे.

गांव में खुशी, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

हिमांशु की सफलता की खबर उनके पैतृक गांव छपरा पहुंचते ही जश्न का माहौल बन गया. ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया. लोगों का कहना है कि हिमांशु ने साबित कर दिया कि छोटे गांव और सीमित संसाधन भी बड़े सपनों के आड़े नहीं आते. उनकी यह सफलता रजौली और नवादा के उभरते खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देने का काम करेगी.

Also Read: नवादा के वारिसलीगंज में गरजे मंत्री संतोष सुमन, सहयोग शिविर में बोले- आवेदन लंबित रखने वाले अधिकारी हर हाल में नपेंगे

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन