नवादा के अकबरपुर में महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
संदिग्ध मौत
Nawada News: नवादा के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत तेयार गांव में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
नवादा जिला के अकबरपुर से अनिल कुमार की रिपोर्ट
Nawada News: नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित तेयार गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर के अंदर महिला का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर नेमदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया.
घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
मृतका की पहचान तेयार गांव निवासी दीपक साहू की पत्नी राखी देवी के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे. कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया. आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए.
घटना के बाद गांव में पसरा मातम
महिला की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव के लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और मामले की जानकारी जुटाई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों पर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जा सकेगा.
Also Read: नवादा के गोविंदपुर में पहरैठा पहाड़ पर फिर दिखा जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










