नवादा के पकरीबरावां जनकल्याण शिविर का SDM ने लिया जायजा, भूमि संबंधी मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

जन कल्याण शिविर का जायजा लेते अनुमंडल पदाधिकारी। फोटो- प्रभात खबर

Nawada News: नवादा के पकरीबरावां में आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर का अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने निरीक्षण किया. उन्होंने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और सीमांकन से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के पकरीबरावां में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर का बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया और शिविर में पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की.

शिविर में पहुंचे लोगों से की सीधी बातचीत

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने शिविर में मौजूद लाभार्थियों और शिकायतकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं की उपलब्धता और शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से निपटारा सुनिश्चित किया जाए.

भूमि संबंधी शिकायतों की संख्या रही अधिक

एसडीएम अमित अनुराग ने बताया कि शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन और अन्य राजस्व मामलों से संबंधित हैं. इसे देखते हुए अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मियों को गुरुवार को भी शिविर में मौजूद रहकर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है.

लोगों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जनकल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है. इसलिए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े.

लंबित मामलों की होगी समीक्षा

उन्होंने कहा कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा. गुरुवार को पुनः शिविर का निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी और संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी.

कई शिकायतों का मौके पर हुआ निष्पादन

शिविर के दौरान कई आवेदनों और शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. इससे लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त किया. निरीक्षण के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read: नवादा में बरेब मोड़ से गोविंदपुर तक अवैध कोयला-गिट्टी ढुलाई का आरोप, खनन विभाग ने कार्रवाई का दिया भरोसा

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन