नवादा के गोविंदपुर में पहरैठा पहाड़ पर फिर दिखा जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण
नवादा में जंगली हाथियों का आतंक। फोटो- फ्रभात खबर
Nawada News: नवादा के गोविंदपुर प्रखंड स्थित पहरैठा पहाड़ पर एक बार फिर जंगली हाथियों का झुंड दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
नवादा के गोविंदपुर से जावेद नजफ की रिपोर्ट
Nawada News: नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार सुबह पहरैठा गांव के पहाड़ पर जंगली हाथियों का झुंड दिखाई देने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. हाथियों की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग सतर्क हो गए और ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.
सुबह पहाड़ पर दिखे हाथी, गांवों में फैली दहशत
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे पहाड़ की ओर गए लोगों ने जंगली हाथियों के झुंड को घूमते देखा. इसके बाद यह सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई. हाथियों के डर से लोगों ने खेतों और जंगल की ओर जाना बंद कर दिया है. ग्रामीणों को आशंका है कि यदि हाथियों का झुंड आबादी वाले इलाके की ओर बढ़ा तो बड़ा नुकसान हो सकता है.
वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों की सूचना देने के लिए फोरेस्टर और डीएफओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. इससे लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार मौजूदगी के बावजूद विभाग की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है.
दो महीनों से जारी है हाथियों का आतंक
स्थानीय लोगों के मुताबिक गोविंदपुर क्षेत्र में पिछले करीब दो महीनों से जंगली हाथियों का आतंक बना हुआ है. इस दौरान हाथियों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अनेक घरों और किसानों की फसलें भी नुकसान की शिकार हुई हैं. इससे ग्रामीणों के सामने आजीविका और सुरक्षा दोनों की चुनौती खड़ी हो गई है.
सरकंडा में भी मचा चुके हैं उत्पात
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले सरकंडा गांव के आसपास भी हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया था. हाथियों ने फसलों को रौंद दिया था और लोगों को पूरी रात जागकर अपनी सुरक्षा करनी पड़ी थी. अब पहरैठा पहाड़ पर दोबारा हाथियों के दिखने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है.
निगरानी दल तैनात करने की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्रों से दूर किया जाए. साथ ही प्रभावित गांवों में निगरानी दल की तैनाती कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










