साइकिल से लौट रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने कुचला, पुत्र की मौत
Updated at : 26 Mar 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ/सरमेरा : सरमेरा मोकामा एनएच 82 पर पेंदी मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को बुरी तरह से रौंदकर जख्मी कर दिया. इसमें पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता गंभीर रूप से चोटिल हो गये. घटना सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे घटी. मृतक […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/सरमेरा : सरमेरा मोकामा एनएच 82 पर पेंदी मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को बुरी तरह से रौंदकर जख्मी कर दिया. इसमें पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता गंभीर रूप से चोटिल हो गये. घटना सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे घटी.
मृतक की पहचान क्षेत्र के पेंदी गांव निवासी केसर महतो के 18 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में की गयी. जख्मी पिता ने बताया कि वह अपने पुत्र सुबोध के साथ सरमेरा बाजार से साइकिल पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पेंदी मोड़ के पास पहुंच पथ की ओर मुड़ने लगे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया.
एनएच पर लगी रही वाहनों की लंबी लाइन
इधर, युवक की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गये और हंगामा करते हुए सड़क को जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. अचानक सड़क जाम से एनएच के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों का लंबा काफिला लग गया.
इससे लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि स्थानीय प्रखंड व थाने की पुलिस वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने में फेल है. कई बार स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग भी की गयी, लेकिन इस ओर ध्यान तक नहीं दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




