बिहारशरीफ में बिजली चोरी करते पकड़े गए 5 उपभोक्ता, प्राथमिकी दर्ज; विभाग ने लगाया 1.30 लाख का जुर्माना
बिहारशरीफ बिजली कार्यालय भवन
Nalanda News: बिहारशरीफ शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली विभाग की छापेमारी में पांच उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए. सभी पर कुल 1.30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है और संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
Nalanda News (बिहारशरीफ से रणजीत सिंह की रिर्पोट): बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में छापेमारी कर पांच उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है. विभाग ने सभी आरोपितों पर कुल 1.30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है तथा उनके खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर चला अभियान
बिहारशरीफ विद्युत डिविजन के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने यह कार्रवाई की. बिहारशरीफ टाउन-2 के सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार तरुण ने बताया कि जांच के दौरान पांच उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए, जिससे विभाग को राजस्व की क्षति हो रही थी.
इन उपभोक्ताओं पर लगाया गया जुर्माना
सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज पंडित टोला निवासी रेहाना खातून पर 31,840 रुपये तथा खासगंज मोहल्ला निवासी सुलेमान अकरम पर 28,518 रुपये का जुर्माना लगाया गया. बड़ी पहाड़ी विद्युत सेक्शन के जेई नवलेश कुमार ने दोनों के खिलाफ सोहसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
वहीं बिहार थाना क्षेत्र के टिकुलीपर मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार पर 20,476 रुपये, जीरा देवी पर 29,192 रुपये तथा शेखाना मोहल्ला निवासी अलीमउद्दीन पर 20,038 रुपये का जुर्माना लगाया गया. नई सराय विद्युत सेक्शन के जेई रामकुमार ने इन तीनों के खिलाफ बिहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप
विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है. सहायक अभियंता संजय कुमार तरुण ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी नियमित रूप से छापेमारी अभियान जारी रहेगा.
वैध कनेक्शन लेने की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
Also Read: मेलों से मजबूत होती है सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना, राजगीर में बोले महर्षि चिदात्मन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए