नालंदा : प्रेम प्रसंग में फरार नाबालिग किशोरी मोबाइल सर्विलांस से बरामद, पुलिस के पहुंचने से पहले युवक फरार

Updated:
विज्ञापन

बिंद थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ प्रेम प्रसंग में फरार हुई एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने आखिरकार ढूंढ निकाला है. सूचना है कि प्रेमी घटना स्थल से पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया.

विज्ञापन

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में फरार किशोरी को पुलिस ने एक गांव से बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि नाबालिग किशोरी अठमलगोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. कुछ माह से बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के यहां रह रही थी, जहां से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी.

विज्ञापन

दर्ज कराई गई थी शिकायत

परिजन ने कुछ दिन पूर्व थाने में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने परिजन की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया था.

मोबाइल सर्विलांस से बरामदगी

पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर छापेमारी कर किशोरी को बरामद कर लिया. हालांकि, प्रेमी युवक पुलिस के आने की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया.

कोर्ट में दर्ज होगा बयान

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने कहा कि बरामद किशोरी का 183 बीएनएस (पूर्व में 164 सीआरपीसी) के तहत अदालत में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन