नालंदा के पांच पंचायतों में PM आवास योजना का लक्ष्य शून्य, मुखिया संघ ने जतायी चिंता; BDO से मांगी सूची

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा जिले के मुखियाओं ने सरकारी योजनाओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना और पेंशन योजनाओं की सूची न मिलने पर चिंता जताई है. उन्होंने बिचौलियों द्वारा सूची पर कब्जा करने का आरोप लगाया है और BDO से मिलकर अपनी मांगें रखी हैं.

विज्ञापन

नालंदा जिले के करायपरसुराय पंचायत सरकार भवन में शनिवार को मुखिया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता तबस्सुम परवीन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी. मुखियों ने आरोप लगाया कि पंचायत के लाभार्थियों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच रही है.

विज्ञापन

बिचौलियों के हाथ सूची पहुंचने का आरोप

डियांवा पंचायत की मुखिया अंजली सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों की सूची अब तक ग्राम पंचायत को उपलब्ध नहीं करायी गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सूची बिचौलियों के हाथों में पहुंच गयी है और वे लाभार्थियों की सूची लेकर घूम रहे हैं, जबकि पंचायत के मुखिया को इसकी जानकारी तक नहीं है.

पेंशन योजनाओं पर नाराजगी

बेरथू पंचायत की मुखिया कंचन देवी ने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन और पारिवारिक लाभ योजना समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी पंचायत को उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी जतायी.

सांध पंचायत के मुखिया वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि योजनाओं की सही जानकारी के लिए पंचायतवार सूची उपलब्ध कराना आवश्यक है.

बीडीओ से की गई मुलाकात

बैठक के बाद मुखिया संघ का शिष्टमंडल बीडीओ से मिला और अपनी मांगें रखीं. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि ग्राम सभा से पहले प्रत्येक पंचायत के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करा दी जायेगी.

शून्य लक्ष्य पर चिंता व डीडीसी से मुलाकात

प्रखंड अध्यक्ष तबस्सुम परवीन ने कहा कि पांच पंचायतों में आवास योजना का लक्ष्य शून्य रहने से पात्र लाभार्थियों की सूची लंबी हो रही है, जो पूर्व के आवास सहायकों व निगरानी की कमी का परिणाम है. संघ ने निर्णय लिया कि इस मांग को लेकर शिष्टमंडल उप विकास आयुक्त (डीडीसी) से मिलकर अपनी बात रखेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन