पोखर में युवक का शव उपलाता मिला

पोखर में युवक का शव उपलाता मिला
रतवारा पूर्वी पंचायत के रतवारा गांव में हुई घटना औराई. थाना क्षेत्र की रतवारा पूर्वी पंचायत के रतवारा गांव निवासी युवक की गांव के मानदेय चौक स्थित पनपियाही पोखर में डूबने से मौत हो गयी. उसकी पहचान रुपेश राय (32) पिता जगदीश राय के रूप में की गयी है. घटना का कारण पता नहीं चल सका है़ लोगों ने बताया कि शव को पानी में उपलाता देख लोगों ने शोर मचाया़ इसके बाद शव को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला. घटना की सूचना पर पुलिस व राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. सरपंच रामपुकार राय ने बताया कि युवक मिलनसार था और सबके साथ मिलकर रहता था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










