दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, 11 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Mar 2020 11:24 AM

विज्ञापन

घटना के बाद लोगों की जुटी भारी भीड़

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित कांटी में ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गयी, जिसमें 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वही चार लोगों की हालत गंभीर है. घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, इधर घटना के बाद सभी शव सड़क पर ही थे और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. दुर्घटना के बारे में कांटी थाना प्रभारी ने बताया कि सभी मृतक मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार कांटी थाना क्षेत्र के टरमा चौक के पास एनएच 28 के हेल्प केयर के सामने ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे ये हादसा हुआ. मौके पर कांटी पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि चार अन्य की मौत स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन