कलेक्ट्रेट कैंपस के पानी पंप से सप्लायी शुरू
Published by : KUMAR GAURAV Updated At : 20 Apr 2025 8:24 PM
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कैंपस के पानी पंप से सप्लायी शुरू
विज्ञापन
दीपक-17
-10 से ज्यादा मोहल्लों में हुई राहत-बाल्टी भरने में लगते थे आधे घंटे
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरवार्ड 11 के कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित नगर निगम के पानी पंप हाउस में पाइप गिर गया था. इसकी वजह से परेशानी बढ़ गयी थी. रविवार को इसे दुरुस्त कर शाम में चालू कर दिया गया. इस पंप से कलेक्ट्रेट कैंपस, कंपनीबाग, सदर अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, योगिया मठ, सूतापट्टी, धर्मशाला, छोटी सरैयागंज, पंकज मार्केट, गोला रोड आदि इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी की सप्लायी की जाती है.
शनिवार से जलसंकट की स्थिति बनी हुई थी. पंप के खराब होने के कारण संबंधित इलाकों में पानी नहीं आ रहा था. कुछ जगहों पर पानी आ रहा था तो एक बाल्टी पानी भरने में आधे घंटे का समय लग रहा था. पंप खराब होने की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम रविवार की सुबह से इसे ठीक करने में जुटी हुई थी. दोपहर बाद इसे दुरुस्त कर लिया गया और शाम की पाली में जलापूर्ति शुरू की गयी.पाइपलाइन कनेक्टेड, पानी की दिक्कत नहीं
जल कार्य शाखा के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पाइप अंदर ही टूटकर गिर जाने से समस्या हो गयी थी. इसके बाद टीम ने काम शुरू किया और फिर से पाइप जोड़कर जलापूर्ति शुरू की. सभी पाइपलाइन एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं. इसलिए जलापूर्ति पूरी तरह बाधित नहीं हुई थी. पानी का प्रेशर भले कम था. रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण इसे दुरुस्त करने में थोड़ी देर हुई, लेकिन शाम तक चालू कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










