Muzaffarpur News: जिस गड्ढा में मिला थाना दोनों बहनों का शव, पानी सूखा तो वहीं से मिला घास का बोरी व हसियां,पुलिस का दावा मृतका के प्राइवेट पार्ट पर नहीं मिला है जख्म का निशान
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 29 May 2026 10:09 PM
दोनों बहनों का शव, पानी सूखा तो वहीं से मिला घास का बोरी व हसियां,पुलिस का दावा मृतका के प्राइवेट पार्ट पर नहीं मिला है जख्म का निशान
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और गड्ढे से मिले हसिए-बोरी से साफ हुआ कि मौत पानी में डूबने से हुई थी.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में दो बच्चियों की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जा रही अलग- अलग बातों पर जिला पुलिस ने अपना पक्ष रखा है. डीएसपी पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह का कहना है कि वैज्ञानिक जांच, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और डॉक्टरों की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को आपस में जोड़ा गया है. जिसमें घास काटने जाने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत होने की बात कही गयी है. परिजनों ने भी अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है. डॉक्टरों के पैनल द्वारा जारी की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्चियों की मौत का मुख्य कारण छाती पर आई गंभीर चोट के कारण हुआ अंदरूनी रक्तस्राव और गहरा शॉकहै. रिपोर्ट में यह भी मन्तव्य दिया गया है कि शरीर पर दिख रहे अन्य निशान गड्ढे में गिरने के दौरान लगे और मौत के बाद शवों को आवारा जानवरों द्वारा खाए जाने व क्षत-विक्षत करने के कारण बने. पुलिस का कहना है कि मृतका के प्राइवेट पार्ट में जख्म होने का कोई भी बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं दी गयी है.
गड्ढ़ा सूखा तो घास काटने की बोरी और हसिया मिला.
पुलिस ने जब मामले की तह तक जाने के लिए घटना से जुड़े उस गहरे गड्ढे का पूरा पानी बाहर निकलवाया, तो पानी के नीचे से घास काटने का हसिया और घास से भरी बोरी बरामद हुई. इस बरामदगी से यह साफ हो गया कि बच्चियां किसी अन्य हादसे का शिकार नहीं हुईं, बल्कि घास काटने के दौरान ही संतुलन बिगड़ने से पानी से भरे उस गहरे गड्ढे में समा गईं. इस पुख्ता साक्ष्य के सामने आने के बाद परिजनों ने भी पुलिस को दिए अपने पुनर्बयान में स्वीकार किया है कि बच्चियों की मौत पानी में गिरने और डूबने की वजह से ही हुई है.
सीसीटीवी फुटेज बना सबसे बड़ा वैज्ञानिक साक्ष्य
जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. एक अहम फुटेज में दोनों बच्चियां अनियंत्रित होकर सीधे गड्ढे में गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. इस फुटेज को पुलिस द्वारा परिजनों को भी दिखाया गया, जिसके बाद परिजनों की सारी आशंकाएं दूर हो गई.
11 मई को लापता हुई थीं बच्चियां::
बीते 11 मई को दोनों बच्चियां दोपहर में घास काटने के लिए घर से निकली थीं. देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने रामपुरहरि थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम, एफएसएलऔर डॉग स्क्वायड को जांच की थी.
चिमनी के पास कीचड़ में मिले थे शव.
लगातार खोजबीन के बाद 13 मई को घर के पास ही स्थित एक चिमनी के समीप बने गड्ढे से दोनों बच्चियों के शव बरामद किए गए. शव आंशिक रूप से गल चुके थे और उन पर कीचड़ लगा हुआ था. मौके पर पहुंचे एसएसपी ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया और शवों को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएचभिजवाया. फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










