किडनैपिंग केस में अनोखा फैसला, बुजुर्ग मरीजों की सेवा करेगा किशोर

Updated:
विज्ञापन

किडनैपिंग केस में अनोखा फैसला, बुजुर्ग मरीजों की सेवा करेगा किशोर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में 13 साल पुराने किडनैपिंग मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने एक अनूठा सुधारात्मक फैसला सुनाया है. आरोपी किशोर को अब अस्पताल में सेवा करनी होगी.

विज्ञापन

Muzaffarpur Juvenile Court:  जिले के साहेबगंज से करीब 13 साल पुराने किडनैपिंग के मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने एक अनोखा और सुधारात्मक फैसला सुनाया है. बोर्ड ने साहेबगंज थाना क्षेत्र के नन्हकार (रजवारा) निवासी विधि विवादित किशोर को सजा के रूप में अस्पताल में सेवा करने का निर्देश दिया है. इस फैसले का मकसद आरोपी को सजा देने के बजाय समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है.

विज्ञापन

13 साल पुराना है अपहरण का मामला

अभियोजन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि यह मामला 2 अक्टूबर 2013 का है. पीड़िता ने साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, महिला और उसके पति दरवाजे पर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो आरोपी पहुंचे और उनके पति को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. पुलिस ने जांच के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी.

स्वास्थ्य केंद्र में एक महीने तक देनी होगी सेवा

मामले की सुनवाई पूरी करते हुए किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी ने सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाया. बोर्ड ने किशोर को साहेबगंज के सेमरा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महीने तक बुजुर्ग और असहाय मरीजों की नि:स्वार्थ सेवा करने का आदेश दिया. इस दौरान उसे मरीजों के साथ पूरी निष्ठा और प्रेमपूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन