मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

एसकेएमसीएच में भर्ती जख्मी युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जजवार गांव में एक मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी. यह घटना पानी के छींटे मारने को लेकर हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News:  जिले के कटरा थाना क्षेत्र स्थित जजवार गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहाँ महज़ एक मामूली विवाद को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है.

विज्ञापन

बाइक से पानी का छींटा पड़ने पर हुआ विवाद

घायल युवक की पहचान जजवार निवासी आशीष कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. आशीष मुंबई में रहकर नौकरी करता है और करीब एक महीने पहले ही अपने घर आया था. घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बाइक से अपने एक दोस्त को लाने जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में बाइक से पानी का छींटा पड़ने को लेकर कुछ अज्ञात युवकों से उसकी कहासुनी हो गई. आशीष के अनुसार उसने तुरंत उनसे माफी भी मांग ली और वहां से आगे बढ़ने लगा.

पीछा कर बदमाशों ने मारी गोली

पीड़ित का आरोप है कि माफी मांगने के बाद भी मनचले युवकों ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा. बारिश के कारण रास्ते में पैर फिसलने से आशीष नीचे गिर गया. इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए. आशीष ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दो अपाचे बाइक पर सवार थे, जिनमें से एक नीले और दूसरी लाल रंग की थी. हमलावरों की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष के बीच थी.

पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश तेज

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस घायल युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: मजबूरी का फायदा या रातों-रात अमीर बनने की चाहत, मुजफ्फरपुर में पकड़ाया शराब का 'लेडीज नेटवर्क'


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन