Muzaffarpur News: स्वर्ण व्यवसाई से लूट, गर्दन पर पिस्टल सटाकर नकदी और गहने ले उड़े अपराधी
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 29 May 2026 10:26 PM
स्वर्ण व्यवसाई से लूट, गर्दन पर पिस्टल सटाकर नकदी और गहने ले उड़े अपराधी
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सरैया में तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई की गर्दन पर पिस्टल सटाकर 50 हजार कैश और 50 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए. पुलिस मामले की जांच और तफ्तीश में जुटी है.पढे़ं पूरी खबर…
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सरैया थाना क्षेत्र के मोती चौक पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. अपराधी व्यवसाई से हथियार के बल पर 50 ग्राम सोने के आभूषण, दुकान की चाभियां, 50 हजार रुपये नकद और मरम्मत के लिए रखे गए कुछ अन्य गहने लूटकर आसानी से फरार हो गए.
दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यवसाई, रास्ते में अपराधियों ने घेरा
पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई महमदपुर बाया निवासी चंदन कुमार ने बताया कि सरैया ब्लॉक रोड में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास ‘पार्वती ज्वेलर्स’ नाम से उनकी दुकान है. शुक्रवार की रात करीब 7.30 बजे वह दुकान बंद कर सरैया मोती चौक स्थित अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह अपने मोहल्ले के मुहाने पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी बाइक की चाभी छीन ली.
गर्दन पर पिस्टल सटाकर डिक्की से निकाला झोला, दोकरा की तरफ भागे बदमाश
अपराधियों ने चंदन कुमार की गर्दन पर पिस्टल सटा दी और जान से मारने की धमकी देकर बाइक की डिक्की में रखा झोला निकाल लिया. झोले में दुकान की चाभियों और 50 हजार रुपये कैश के अलावा 50 ग्राम नए और कुछ रिपेयरिंग के लिए आए जेवरात थे. लूटपाट करने के बाद तीनों अपराधी दोकरा गांव की तरफ तेजी से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही सरैया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. पुलिस पीड़ित व्यवसाई से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
मुजफ्फरपुर सरैया से शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










