मोबाइल छिनतई के शक में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल छिनतई के शक में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुज़फ़्फ़रपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Mob Violence: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर रोड नंबर-1 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ मोबाइल छिनतई के आरोप में कुछ लोगों ने एक युवक की दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पिटाई कर दी. इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कई युवक मिलकर एक व्यक्ति का पीछा करते और उसे पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

खुद को 'प्रोटेक्शन गैंग' से जुड़ा बताते हैं आरोपी

स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट में शामिल युवक खुद को इलाके के 'प्रोटेक्शन गैंग' से जुड़ा हुआ बता रहे हैं. आरोप लगाया जा रहा है कि मोबाइल छिनतई के महज संदेह में युवक को पकड़ा गया और उसकी बुरी तरह पिटाई की गई. हालांकि, प्रशासनिक या आधिकारिक स्तर पर अब तक मोबाइल छिनतई के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं.

जांच में जुटी पुलिस, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मारपीट किस परिस्थिति में हुई और इसमें शामिल लोग कौन हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: किडनैपिंग केस में अनोखा फैसला, बुजुर्ग मरीजों की सेवा करेगा किशोर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन