मां की फटकार के बाद घर से भागी थीं सगी बहने, पहुंची थाने

Updated at : 16 Sep 2024 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
मां की फटकार के बाद घर से भागी थीं सगी बहने, पहुंची थाने

मां की फटकार के बाद घर से भागी थीं सगी बहने, पहुंची थाने

विज्ञापन

:: शनिवार को घर से गायब हुई थी बच्चियां, मां ने दो लड़कों पर लगाया था आरोप ————————————- वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के एक माेहल्ले से शनिवार को गायब हुई नाबालिग दोनों सगी बहनों को लेकर रविवार को उनके रिश्तेदार थाने पहुंच गये. दोनों से पुलिस पदाधिकारी ने पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि मां के डांटने पर दोनों घर से भाग निकली थीं. दोनों ने अपहरण या गायब करने की बात से इन्कार करते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से घर से निकली थी. दोनों बहने नाबालिग हैं. बड़ी बहन ने बताया कि वह इंटर में पढ़ती है. करीब दो वर्ष पूर्व मोहल्ले के ही एक लड़के से बैडमिंटन खेलने के दौरान उसकी दोस्ती हो गयी थी. इसके बाद से दोनों बात किया करते थे. लड़का ने उसे मोबाइल खरीदकर दिया था. वहीं छोटी बहन अभी आठवीं में पढ़ती है. बड़ी बहन के प्रेमी के दोस्त से वह भी उसी मोबाइल से बात करती थी. मोबाइल को वह छिपाकर रखती थी. शनिवार को मां ने उसे मोबाइल पर बात करता देख पूछताछ की और फटकार लगायी. इससे गुस्से में आकर दोनों बहने घर से निकल गयी. बड़ी बहन ने पुलिस को यह बताया कि उसका प्रेमी लखनऊ में रहता है. मां की डांट के बाद घर से निकली तो उसने प्रेमी को फोन कर जानकारी दी. लड़के ने मोहल्ले में ही रहने वाले उसकी छोटी बहन के प्रेमी को उन दोनों को समझाने के लिए भेजा. लड़के ने उसे समझाकर घर जाने को कहा तो वह जीरोमाइल चली गयी. वहां से बस से पटना गयी. रातभर जंक्शन पर रहने के बाद सुबह बस से सीतामढ़ी स्थित रिश्तेदार के यहां पहुंची. रिश्तेदार उसे लेकर थाने पहुंचे. इधर, बच्चियों के गायब होने के बाद उसकी मां ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी. महिला ने कहा था कि दोनों बेटियां गहने और पैसे लेकर घर से गायब हैं. उसने दोनों को भगाने में दो लड़कों को आरोपित किया था. नगर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि दोनों बहनों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आयी है कि उनका किसी ने अपहरण नहीं किया था. दोनों अपनी मर्जी से गयी थीं. इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. दोनों बच्चियों का कोर्ट में बयान कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन