BPSC Result: मुजफ्फरपुर के त्रिपुरारी और अमृता ने बढ़ाया जिले का मान
70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले मुजफ्फरपुर के त्रिपुरारी कुमार और अमृता
70th BPSC Result 2026: मुजफ्फरपुर के मुरौल निवासी त्रिपुरारी कुमार ने 464वीं रैंक हासिल कर सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी पद प्राप्त किया है, जबकि बोचहां की अमृता 1700वीं रैंक के साथ आपूर्ति पदाधिकारी पद पर चयनित हुई हैं.
70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा के परिणाम में मुजफ्फरपुर जिले के दो युवाओं ने सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है. दोनों अभ्यर्थियों की उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है.
मुरौल के त्रिपुरारी बने सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरौल प्रखंड के कोरीगामा गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 464वीं रैंक हासिल की है.
त्रिपुरारी कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा के पुत्र हैं. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी (Assistant District Transport Officer) पद के लिए हुआ है.
यह भी पढ़ें: 70th BPSC Result: मुजफ्फरपुर की जया कुमारी बनीं DSP, सफलता की लगाई हैट्रिक
बोचहां की अमृता बनीं आपूर्ति पदाधिकारी
वहीं बोचहां प्रखंड के शहबाजपुर गांव निवासी अमृता ने 1700वीं रैंक प्राप्त कर आपूर्ति पदाधिकारी (Supply Officer) पद हासिल किया है.
अमृता, वीरेंद्र कुमार की पुत्री हैं. उनकी सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
दोनों अभ्यर्थियों की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है. ग्रामीणों ने कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी.
स्थानीय लोगों ने दोनों सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
यह भी पढ़ें: नरकटियागंज की बेटी असप्रीत कौर बनीं सिख समुदाय की पहली MBBS डॉक्टर
युवाओं के लिए प्रेरणा बने दोनों अभ्यर्थी
70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर त्रिपुरारी कुमार और अमृता ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं.
उनकी सफलता मुजफ्फरपुर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है.
यह भी पढ़ें: वैशाली के हिमांशु और कटिहार के रवि बने बीएड स्टेट टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










