जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान प्वाइंट्समैन की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
Updated at : 13 Oct 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन

जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान प्वाइंट्समैन की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
नारायणपुर अनंत स्टेशन पर प्वाइंट्स मैन के पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार दास (35) की सोमवार दोपहर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दुखद और आकस्मिक मृत्यु हो गई. यह घटना प्लेटफॉर्म संख्या एक के समीप आरएमएस (रेलवे मेल सर्विस) कार्यालय के पास हुई, जिससे जंक्शन पर मौजूद रेलकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. मोतीपुर निवासी शंभू दास के पुत्र अखिलेश करीब एक साल से नारायणपुर अनंत में पदस्थापित थे. वह नारायणपुर से एरिया ऑफिस में कुछ विभागीय पेपर जमा करने मुजफ्फरपुर आए थे और काम खत्म कर ऑटो पकड़कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और आरएमएस के पास ही उनका निधन हो गया. रेल चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर जांच की और तत्काल उन्हें सदर अस्पताल ले जाने को कहा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है. सहपाठियों ने बताया कि अखिलेश पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उनके सीने में पेसमेकर भी लगा हुआ था. उन्होंने कई बार रेल अधिकारियों से किसी कार्यालय में ड्यूटी लगाने की गुहार लगाई थी. सूचना मिलने पर एरिया ऑफिसर रविशंकर महतो, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार, जीआरपी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और नारायणपुर के स्टेशन प्रबंधक शिवदास सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




