बीआरएबीयू में कड़ी सुरक्षा के बीच नौ जून को पीएचडी एडमिशन टेस्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 8:33 PM
बीआरएबीयू में कड़ी सुरक्षा के बीच नौ जून को पीएचडी एडमिशन टेस्ट
मुजफ्फरपुर.बीआरएबीयू में नौ जून को पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2022 का आयोजन किया जाएगा. विवि ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. पीएचडी एडमिशन टेस्ट में 2863 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इतिहास में सबसे अधिक 297 व हिंदी में 242 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं. इस दिशा में परीक्षा विभाग की ओर से तैयारी चल रही है. कुलपति प्राे.दिनेश चंद्र राय ने कहा कि विवि में शाेध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर स्तर पर निगरानी शुरू कर दी गयी है. उन्हाेंने स्पष्ट कहा है कि पीएचडी एडमिशन टेस्ट पूरी तरह कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न होगा. केंद्रों पर जिला प्रशासन के सहयोग से सख्ती की जाएगी. सीसीटीवी से लेकर जैमर तक इंस्टॉल किये जाएंगे. कहा कि इस पैट के बाद जून में 2023 के पैट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. सत्र 2021 के अभ्यर्थी कई महीने से पैट के आयोजन के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसका सत्र दो वर्ष विलंब से चल रहा है. 2023 के बाद नहीं होगा पीएचडी एडमिशन टेस्ट विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पीएचडी एडमिशन टेस्ट को 2024 से आयोजित नहीं करने का आदेश दिया है. आयोग ने कहा है कि अब राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) से ही पीएचडी के लिए विश्वविद्यालयों में दाखिला लिया जाएगा. ऐसे में इस लिहाज से विवि के लिए यह आखिरी परीक्षा होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










