ePaper

15 लोगों को वापस मिले उनके चोरी हुए मोबाइल

Updated at : 16 Jun 2024 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
15 लोगों को वापस मिले उनके चोरी हुए मोबाइल

15 लोगों को वापस मिले उनके चोरी हुए मोबाइल

विज्ञापन

-एएसपी टाउन ने अपने कार्यालय में बुलाकर दिया मोबाइल -ऑपरेशन मुस्कान में 190 से अधिक लोगों को लौटाया जा चुका है मोबाइल मुजफ्फरपुर. ऑपरेशन मुस्कान ने 15 लोगों के चेहरे से गायब खुशी शनिवार को लौटा दी. पुलिस ने उनका खोया मोबाइल खोज कर लौटा दिया. मोतीझील स्थित कार्यालय में एएसपी टाउन अवधेश सरोज दीक्षित ने सभी लोगों को अपने कार्यालय में बुलाकर महीनों पहले खोया मोबाइल वापस लौटाया. मोबाइल हाथ में पाते ही लोगों ने जिला पुलिस को धन्यवाद दिया. कहा कि उनका जब मोबाइल खोया तो भरोसा नहीं था कि वापस मिल पाएगा. लेकिन, जिला पुलिस ने ऐसा कर दिखाया. इससे पुलिस पर भरोसा और बढ़ेगा. एएसपी टाउन ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों का खोया हुआ मोबाइल वापस लौटाया गया है. अगर आपका मोबाइल कहीं खो जाता है तो तुरंत स्थानीय थाने में जाकर इसका सनहा दर्ज करायें. भरोसा रखें कि पुलिस आपका मोबाइल खोज कर वापस लौटा देगी. जानकारी हो कि जिला पुलिस ने इससे पहले भी तीन बार में करीब 190 से अधिक लोगों का खोया हुआ मोबाइल वापस लौटायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन