रेलवे साइबर थाना ने दो शातिर चोरों को दबोचा

Published by : LALITANSOO Updated At : 08 Oct 2025 9:48 PM

विज्ञापन

nabs two notorious thieves

विज्ञापन

फोटो

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेल साइबर थाना ने साइबर फ्रॉड के बड़े मामले में उपलब्धि हासिल की. ट्रेन के यात्रियों के मोबाइल की चोरी कर उनसे साइबर फ्रॉड व एटीएम से अवैध निकासी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि अनुसंधान में सोनू कुमार, सुजीत कुमार व रौशन कुमार के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं. कार्रवाई करते हुए, रेल साइबर थाना ने पहले अभियुक्त रौशन कुमार को गिरफ्तार किया और उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वीडियो फुटेज में रौशन ने अपने अन्य साथियों सुजीत कुमार व सोनू कुमार की पहचान भी की. इसके बाद बुधवार को पुलिस ने दूसरे अभियुक्त सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तीसरा अभियुक्त सुजीत साइबर फ्रॉड के ही अन्य मामले में बेउर जेल में बंद है. उसे जल्द ही रिमांड पर लिया जायेगा. तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है और उनकी संलिप्तता रेल साइबर थाना के अन्य मामलों में भी हो सकती है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मोबाइल बरामद हुआ है. इसमें बैंक से संबंधित कई मैसेज मिले हैं. इस संबंध में आगे की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन