ePaper

मुजफ्फरपुर में रिकॉर्ड 110 एमएम बारिश, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

Updated at : 04 Oct 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में रिकॉर्ड 110 एमएम बारिश, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

मुजफ्फरपुर में रिकॉर्ड 110 एमएम बारिश, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को अहले सुबह से शाम तक हुई भारी बारिश ने मौसम को पूरी तरह पलट कर रख दिया है. जिले में लगातार हुई मूसलाधार वर्षा ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है, लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग ने अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में एक ही दिन में 110 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई. रिकॉर्ड के तहत मुजफ्फरपुर में अक्टूबर की बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया, सामान्य से 761 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गयी. वहीं, लगभग 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा के कारण अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है. अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे यानी 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा. तेज बारिश और पुरवा हवा को देखते हुए, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

– मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

– अति भारी वर्षा की सबसे अधिक संभावना वैशाली, दरभंगा और मधुबनी जिलों में है.

– इसके अलावा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चम्पारण, शिवहर और सारण जिलों में भी भारी वर्षा होने का अनुमान है.मानसून सीजन की स्थिति (जून-सितंबर)

माहसामान्य वर्षापात वास्तविक वर्षापात अंतर

जून164.136.00(-117.16)

जुलाई304.8136.44(-168.36)

अगस्त292.7188.86(-103.84)

सितम्बर208.896.40(-112.40)

(मि.मी. में)B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन