औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को जमीन करें चिह्नित

जिला में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को लेकर जमीन चिह्नित करने के लिए उद्योग विभाग के सचिव ने डीएम को पत्र लिखा है.
मुजफ्फरपुर.जिला में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को लेकर जमीन चिह्नित करने के लिए उद्योग विभाग के सचिव ने डीएम को पत्र लिखा है. जिसमें बताया कि बीते माह में मुख्य सचिव द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में राज्य में उद्योग के विकास के लिए सभी जिलों में नये औद्योगिक क्षेत्र बनाने व उसका व विस्तार करने के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया था. उसके बाद दोबारा भी मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये. लेकिन पटना, पूर्वी चंपारण व बांका को छोड़कर अभी तक किसी भी जिले ने इस संबंध में प्रतिवेदन नहीं दिया है. इसको लेकर अक्तूबर में भी इस संबंध में जमीन चिह्नित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




