ePaper

अमित इलेवन ने किंग कोबरा एक टीम को चार गोल से हराया

Updated at : 15 Jul 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
अमित इलेवन ने किंग कोबरा एक टीम को चार गोल से हराया

लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का आयोजन

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में सोमवार को प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट अमित इलेवन और किंग कोबरा ए टीम के बीच खेला गया जिसमें अमित इलेवन ने शून्य के मुकाबले चार गोलों से विजय प्राप्त की. पहली बार जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है. अमित इलेवन और किंग कोबरा ए टीम के बीच खेले गये मैच का उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, मो सलाउद्दीन, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू, सुधीर कुमार सिंह, इरशाद मलिक, बीरेंद्र कुमार यादव के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने एक दूसरे पर दबाव बनाते हुए तेज खेल का प्रदर्शन किया. खेल के पूर्वार्द्ध के 12वें मिनट में अमित इलेवन के जर्सी नंबर 10 खिलाड़ी ने गोल कर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दी. फिर यही खिलाड़ी खेल के 15वें मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल करने में सफल हुए. खेल के 25वें मिनट में जर्सी नंबर 9 सलमान के द्वारा अपनी टीम का तीसरा गोल किया गया. मध्यांतर तक अमित इलेवन तीन शून्य से आगे थी. मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया, लेकिन सफलता अमित इलेवन को मिली और अमित इलेवन टीम के जर्सी नंबर 20 प्रीत ने उत्तरार्ध के 20वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को चार शून्य से आगे कर दिया. खेल के अंत में अमित इलेवन ने किंग कोबरा ए टीम को शून्य के मुकाबले 4 गोल से पराजित किया. खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में सुरेश महतो, मणिराज, दीपक कुमार व राकेश पासवान द्वारा किया गया. टूर्नामेंट संयोजक मो सलाउद्दीन ने बताया कि मंगलवार को यंग बॉयज फुटबॉल टीम और इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल टीम के बीच मैच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन