मुजफ्फरपुर: वार्ड-19 में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप, गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

प्रतीकात्मक फोटो
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के वार्ड-19 में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. समरसेबल पंप खराब होने के कारण संकट गहराया है. उप महापौर ने नगर आयुक्त से मरम्मत और टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है. पढे़ं पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर शहर के वार्ड संख्या-19 स्थित वाणिज्य इंटर कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराया हुआ है. समरसेबल पंप खराब होने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मामले को लेकर उप महापौर डॉ. मोनालिसा ने नगर आयुक्त से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त को लिखा पत्र
स्थानीय लोगों की लगातार शिकायत मिलने के बाद उप महापौर ने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने वाणिज्य इंटर कॉलेज प्रशासन से भी बातचीत की. जांच के दौरान पता चला कि परिसर में लगा समरसेबल पंप तकनीकी खराबी के कारण पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है, जिसके चलते पूरे इलाके में जलापूर्ति प्रभावित हो गई है.
गर्मी में बढ़ी लोगों की परेशानी
भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की आपूर्ति बंद होने से लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों तक के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई दिनों से जल संकट बना हुआ है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है. इससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है.
टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की मांग
उप महापौर ने नगर आयुक्त को भेजे पत्र में खराब पड़े समरसेबल पंप की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि जब तक पंप चालू नहीं हो जाता, तब तक प्रभावित मोहल्लों में नगर निगम के टैंकरों के जरिए नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. उनका कहना है कि इससे लोगों को तत्काल राहत मिल सकेगी और जल संकट से कुछ हद तक निजात मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










