मुजफ्फरपुर: बोचहां प्रखंड में प्रशासनिक तत्परता, जनता दरबार लगाकर अधिकारियों ने ऑन-द-स्पॉट दूर कीं जन समस्याएं

जनता दरबार में लोगों की समस्याओं की जानकारी लेते बीडीओ
Muzaffarpur News: बोचहां प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 49 मामलों की सुनवाई की गई. सीओ और बीडीओ ने भूमि विवाद, पेंशन और नल-जल योजना से जुड़ी कई शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर के बोचहा प्रखंड से चंद्र भुषण कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: जिले के बोचहाँ प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान सीओ और बीडीओ कार्यालय में अलग-अलग मामलों की गहन सुनवाई हुई. सीओ कार्यालय में अंचलाधिकारी (सीओ) विश्वजीत कुमार एवं राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार ने भूमि संबंधी मामलों को सुना, जबकि बीडीओ कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रिया कुमारी ने अन्य जन समस्याओं की सुनवाई की.
सीओ के दरबार में पहुंचे भूमि विवाद के 36 मामले
अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी के जनता दरबार में भूमि से जुड़े कुल 36 मामले सामने आए. इसमें मुख्य रूप से दाखिल-खारिज में आपत्ति, परिमार्जन और आपसी भूमि विवाद से संबंधित आवेदन शामिल थे. सुनवाई के दौरान दाखिल-खारिज में आपत्ति जताने वाले मामलों में सीओ ने दोनों पक्षों को अपने-अपने आवश्यक और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का कड़ा निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि कागजात की जांच के बाद अगले जनता दरबार में इन मामलों का अंतिम निष्पादन कर दिया जाएगा.
बीडीओ ने सुनीं विकास योजनाओं से जुड़ी शिकायतें
दूसरी ओर, बीडीओ प्रिया कुमारी के जनता दरबार में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए. इन आवेदनों में मुख्य रूप से वृद्धावस्था पेंशन, नल-जल योजना की गड़बड़ियां, अनुरक्षक भुगतान और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं. बीडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया. वहीं, कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी और तकनीकी त्रुटियों के कारण आवेदकों को अगले जनता दरबार में जरूरी कागजात के साथ उपस्थित होने को कहा गया. इस जनता दरबार में भुताने, मैदापुर, उनसर और झपहां समेत विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










