मुजफ्फरपुर: एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल में नई सुरक्षा एजेंसी ने संभाली कमान, व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News skmch-sadar-hospital-new-security-agency-takes-charge

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल में नई सुरक्षा एजेंसी ने काम संभाल लिया है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ट्रॉली मैन की सुविधा भी शुरू की जा रही है, जिससे मरीजों को बेहतर सहायता मिल सकेगी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) और सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सोमवार से दोनों अस्पतालों में नई सुरक्षा एजेंसी ने आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी संभाल ली है. इसके साथ ही अस्पताल परिसरों में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है.

पुरानी एजेंसी को लेकर मिल रही थीं शिकायतें

जानकारी के अनुसार, दोनों अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से एक ही एजेंसी के जिम्मे थी. लेकिन पिछले कुछ महीनों में अस्पताल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पुरानी एजेंसी को हटाकर नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया.

पहले दिन दिखी नई व्यवस्था की झलक

नई एजेंसी के कार्यभार संभालते ही अस्पताल परिसर में बदलाव साफ नजर आने लगा. सुरक्षा गार्डों की तैनाती महत्वपूर्ण स्थानों पर की गई है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मिल सके. अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी और भीड़ नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

ट्रॉली मैन की सुविधा भी होगी उपलब्ध

नई एजेंसी सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं संभालेगी, बल्कि एसकेएमसीएच में मरीजों की सुविधा के लिए ट्रॉली मैन की सेवा भी उपलब्ध कराएगी. इससे गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलने की उम्मीद है. समय पर ट्रॉली और स्ट्रेचर उपलब्ध होने से इलाज की प्रक्रिया भी अधिक सुगम हो सकेगी. अस्पताल प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था से सुरक्षा प्रबंधन मजबूत होगा और अस्पतालों की आंतरिक कार्यप्रणाली में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन