मुजफ्फरपुर: अमित शाह से मिले पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता, हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Bihar tourism minister kedar gupta meets amit shah heritage tourism development news

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर टूरिज्म के विकास पर चर्चा करते पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता

Muzaffarpur News: बिहार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान मां जानकी मंदिर, विष्णुपद मंदिर और हरिहरनाथ कॉरिडोर समेत बिहार में हेरिटेज टूरिज्म के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News:  बिहार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और बिहार में पर्यटन सेक्टर के कायाकल्प को लेकर कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. इस मुलाकात को बिहार में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

मां जानकी मंदिर और विष्णुपद कॉरिडोर पर दी जानकारी

मुलाकात के दौरान पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री को बिहार में पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया. उन्होंने विशेष रूप से सीतामढ़ी स्थित मां जानकी मंदिर, गया का विष्णुपद मंदिर और सोनपुर में आगामी हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी. राज्य के भीतर धार्मिक, सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन (हेरिटेज टूरिज्म) को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने के प्रयासों पर चर्चा हुई.

बिहार में पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार

पर्यटन मंत्री ने बताया कि बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले स्थलों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. इससे न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बिहार में पर्यटन के विकास के लिए हरसंभव केंद्रीय सहायता और सहयोग का भरोसा दिया.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन