तीन दिनों की राहत के बाद उमस बढ़ा

Updated at : 08 Jul 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों की राहत के बाद उमस बढ़ा

तीन दिनों की राहत के बाद उमस बढ़ा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मॉनसून के सक्रिय होने से तीन दिनों की लगातार राहत के बाद सोमवार को पारा के बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत 24 घंटे में चार डिग्री से अधिक अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई. हालांकि दोपहर के समय आसमान में काले घने बादल के साथ करीब आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली, लेकिन कुछ देर में ही मौसम साफ होने के साथ हल्की धूप भी निकल गयी. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में बादल के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस बीच मॉनसून की सक्रियता में कमी आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन