ePaper

तीन बच्चियों की सुसाइड केस में एसएसपी से मिले परिजन , कहा-पुलिस जांच पर है भरोसा

Updated at : 04 Jun 2024 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चियों की सुसाइड केस में एसएसपी से मिले परिजन , कहा-पुलिस जांच पर है भरोसा

तीन बच्चियों की सुसाइड केस में एसएसपी से मिले परिजन , कहा-पुलिस जांच पर है भरोसा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. मथुरा में मालगाड़ी के सामने आकर सुसाइड करने वाली शहर की तीनों मासूम बच्चियों के परिजन सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे. यहां एसएसपी राकेश कुमार व सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित से मृत बच्चियों के परिजनों ने मुलाकात की. सिटी एसपी ने बताया कि तीनों बच्चियों के परिजनों को एफआइआर से लेकर अब तक पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गयी है. ताकि उनको अपडेट रखा जाए . साथ ही परिजनों को यह भी बताया गया है कि अगर आपके पास कोई भी इस केस से जुड़ी नयी जानकारी मिले तो शेयर करें. ताकि उसके आधार बनाकर अनुसंधान आगे बढ़ाया जाए. सिटी एसपी ने यह भी बताया कि परिजनों की जो भी मांग थी उनको भी सुना गया है. उनको आश्वस्त कराया गया है कि पुलिस गंभीरता पूर्वक इस केस का अनुसंधान कर रही है. जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी. एसएसपी से मुलाकात करके निकले बच्चियों के परिजनों का कहना है कि हमें पुलिस जांच पर पूरा भरोसा है. एसएसपी के समक्ष हमने अपनी बातें रखी हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि हर बिंदु पर पुलिस अनुसंधान कर रही है. वहीं, पीड़ित परिवार के साथ अखिल भारतीय धोबी महासभा के अध्यक्ष देवन रजक व उनके प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया था. उनको अब तक पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई के बारे में अवगत कराया गया है.देवन रजक ने बताया कि पुलिस की ओर से जो भी आश्वासन दिया गया है, उससे वे लोग संतुष्ट हैं. इधर, नगर थाने की पुलिस की जांच लगातार जारी है. पीएसआइ नीलू कुमार सोमवार को कोचिंग में जाकर छानबीन की जहां तीनों बच्चियां पढ़ती थी. कई बच्चों से जानकारी ली. लेकिन, अधिकांश का कहना था कि वे लोग क्लास में नॉर्मल सी रहती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन