डेंगू के हॉट स्पॉट को तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग, जिला की आशा को दी गयी ड्यूटी

Updated at : 02 Jul 2024 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
डेंगू के हॉट स्पॉट को तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग, जिला की आशा को दी गयी ड्यूटी

जिला की आशा को दी गयी ड्यूटी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. इस वर्ष डेंगू के मरीजों की बड़ी संख्या में मिलने की आशंका पर मुजफ्फरपुर समेत 22 जिलों में विशेष अलर्ट का निर्देश दिया गया है. अभी से ही डेंगू के हॉट स्पॉट का चयन करने को कहा गया है. इसके साथ ही बचाव को लेकर गाइडलाइन जारी की है. प्रभारी एसीएमओ डॉ सतीश कुमार ने कहा कि आशा को डेंगू के हॉट स्पॉट के लिए लगाया गया है. जुलाई से ही तैयारी की जा रही है. सदर अस्पताल में दस व पीएचसी में दाे-दाे बेड डेंगू मरीजाें के लिए रिजर्व करने की कवायद शुरू हो गई है. सभी बेड पर मच्छरदानी समेत अन्य सभी बचाव कार्य शुरू करने काे कहा गया है. जहां जरूरत हाे, वहां फाॅगिंग मशीन की खरीद राेगी कल्याण समिति के फंड से करने की अनुमति दी गयी है. इसके अलावा जुलाई में एंटी डेंगू माह के रूप में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश हैं. =:::: जनप्रतिनिधियाें की भागीदारी हाेगी सुनिश्चित पिछले वर्ष डेंगू के भयावह स्थिति काे देखते हुए इस वर्ष बचाव के लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर काम करना है. वहीं नगरपालिका, नगर पंचायत व मुखिया से संपर्क कर उनका सहयाेग लिया जाना है. उनके सहयाेग से लारविसाइडल नामक दवा का छिड़काव करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन