पीड़ित परिवार से मिले पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी
पीड़ित परिवार से मिले पर्यटन मंत्री
Bochahan Raju Chaudhary Murder Case:मुजफ्फरपुर के बोचहां में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मृतक राजू चौधरी के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और शर्फुद्दीनपुर में नई पुलिस ओपी खोलने का भरोसा देते हुए कहा कि एनडीए सरकार में अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर बोचहा से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट
Bochahan Raju Chaudhary Murder Case: बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत शर्फुद्दीनपुर पंचायत के चकहेलाल गांव पहुंचे.यहां उन्होंने दिवंगत राजू कुमार चौधरी उर्फ हरेराम चौधरी के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. मंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का कड़ा आश्वासन दिया.
शर्फुद्दीनपुर में पुलिस ओपी खोलने की दिशा में पहल
परिजनों से मिलने के बाद पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कानून-व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस जघन्य मामले में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंत्री ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी से फोन पर बातचीत की. उन्होंने एसएसपी को शर्फुद्दीनपुर में एक नई पुलिस ओपी (आउटपोस्ट) खोलने की दिशा में आवश्यक और त्वरित पहल करने के निर्देश दिए.
एनडीए सरकार में अपराधी नहीं बचेंगे: केदार प्रसाद गुप्ता
पर्यटन मंत्री ने कानून-व्यवस्था पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मजबूती से काम कर रही है. उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों के बच निकलने की कोई गुंजाइश नहीं है. देर-सवेर सभी दोषी कानून के शिकंजे में होंगे और उन्हें उनके कर्मों की सख्त सजा मिलेगी.इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बसंत लाल सहनी, मुखिया पंकज कुमार, पूर्व मुखिया रामेश्वर सहनी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, मुनमुन चौधरी, छोटन चौधरी, संतोष सहनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










