सावन की पहली सोमवारी पर सेवा दल ने बाबा गरीबनाथ का किया गंगाजल से जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

बाबा कुशेश्वरनाथ सेवा दल के सदस्य

सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में सेवा दल द्वारा पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया गया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. कुशेश्वरनाथ मंदिर में प्रतिदिन रुद्राभिषेक भी जारी है.

विज्ञापन

Baba Garibnath: सावन की पहली सोमवारी पर बाबा कुशेश्वरनाथ सेवा दल के सदस्यों ने पहलेजा घाट से लाए पवित्र गंगाजल से सोमवार अहले सुबह बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की.

कुशेश्वरनाथ मंदिर में रोज हो रहा रुद्राभिषेक

सेवा दल के सदस्य डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि कुसी हरपुर रमणी स्थित बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन माह के दौरान प्रतिदिन सुबह रुद्राभिषेक तथा शाम को आरती और श्रृंगार पूजा की जा रही है. प्रत्येक सोमवार को मंदिर में विशेष महाशृंगार का आयोजन भी किया जाता है.

पहलेजा से गंगाजल लाकर किया जलाभिषेक

उन्होंने बताया कि सेवा दल के सदस्य रविवार को बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करते हैं. इसके बाद सभी सदस्य बाइक से पहलेजा घाट पहुंचकर गंगा पूजन करते हैं और वहां से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना होते हैं.

रास्तेभर कांवरियों की करते हैं सेवा

सेवा दल के सदस्य यात्रा के दौरान डाक बम कांवरियों की सेवा भी करते हैं. डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि रास्ते में थके हुए कांवरियों को दर्द निवारक स्प्रे और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. सोमवार अहले सुबह सभी सदस्य गरीबनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं. यह परंपरा सावन की प्रत्येक सोमवारी को निभाई जाती है.

सेवा दल में डॉ. नीरज कुमार के अलावा श्याम सुंदर झा, गौरव त्रिवेदी, मणि मोहन कुमार, मुन्ना तिवारी, संजीत ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, सुबेश ठाकुर, दिलीप कुमार महतो, प्रकाश रंजन, संजय साह, आदित्य राज और सुरेंद्र शर्मा शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: पुलिस अभिरक्षा से फरार मुकेश कुमार दोबारा गिरफ्तार, हथियार समेत दबोचा गया


विज्ञापन
मनोज कुमार मिश्र

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार मिश्र

मनोज कुमार मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन